फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Adorned Devi temple, Navratri from today

सजे देवी मंदिर, नवरात्र आज से

Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Adorned Devi temple, Navratri from today
चैत्र नवरात्र के पूर्व नगर के आजमगढ़ तिराहा स्थित मां दुर्गा मंदिर पर सजी प्रसाद की दुकानें।संव? - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में नवरात्र की चल रही तैयारी शुक्रवार को पूरी हो गई। शुक्रवार की देर शाम तक भक्त मंदिर को सजाने संवारने में लगे रहे। जिले में इस बार भी खास तौर से वनदेवी धाम और शीतला माता धाम सहित विभिन्न दुर्गा मंदिरों मेें भक्त व्रत रख कर देवी की पूजा-अर्चना करेंगे। नवरात्र पर नगर क्षेत्र के शीतला माता धाम, फातिमा तिराहा स्थित मां दुर्गा मंदिर, रोडवेज स्थित मां दुर्गा मंदिर, वनदेवी मंदिर, मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर, अष्टभुजी मंदिर सहित प्रमुख दुर्गा मंदिरों को भक्त सजाने संवारने में लगे रहे। नवरात्र की पूर्वसंध्या पर जहां एक ओर मंदिरों की सफाई और सजावट का कार्य पूर्ण कराया गया। वहीं भक्तों ने नौ दिवसीय इस पूजा की परंपरा को निभाने के लिए तैयारियों को पूरा करने के क्रम में जमकर खरीदारी की। यही वजह थी कि नगर क्षेत्र समेत जिले के अन्य बाजारों में स्थित पूजा सामग्रियों की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ रही। उधर, ग्रामीण इलाकों मुहम्मदाबाद गोहना, कोपागंज, मधुबन, रानीपुर, हलधरपुर, वलीदपुर में भी देवी मंदिरों को सजाया गया और शनिवार से शुरू होने वाले नवरात्र के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। बाजारों में लोग देर शाम तक पूरा सामग्रियों की खरीद फरोख्त करते रहे।

चैत्र नवरात्र के पूर्व नगर स्थित शीतला माता धाम पर की गई आकर्षक सजावट।संवाद

चैत्र नवरात्र के पूर्व नगर स्थित शीतला माता धाम पर की गई आकर्षक सजावट।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed