फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Administrator appointed for Zila Panchayat President; status of 34 members unclear.

Mau News: जिला पंचायत अध्यक्ष बनाए गए प्रशासक, 34 सदस्यों की स्थिति स्पष्ट नहीं

Tue, 14 Jul 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Administrator appointed for Zila Panchayat President; status of 34 members unclear.
शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय को प्रशासक बनाया है। उनकी देखरेख में ही जिला पंचायत के सामान्य कार्य कराए जाएंगे, जबकि नए प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन से स्वीकृत कराए जाएंगे।
विज्ञापन

आदेश पंचायत कार्यालय पहुंचने के बाद जिलाधिकारी को भेज दिया गया था। 34 जिला पंचायत सदस्यों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। नए विकास कार्य कराने के लिए जिलाधिकारी का अनुमोदन लेना जरूरी होगा।
विज्ञापन

बीते 26 मई को प्रधानों का भी कार्यकाल समाप्त होने पर उन्हें प्रशासक नियुक्त किया गया था। लेकिन मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। अगले सप्ताह ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक बनाकर कार्यकाल बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत परिषद से कराए जा रहे जल निकासी के 35 कार्य निर्माणाधीन हैं। बीते साल मिले टाइड फंड में से पांच करोड़ रुपये बचे हैं। अभी नए सत्र का बजट नहीं मिला है। बचे हुए बजट से नए काम कराने के लिए जिलाधिकारी का अनुमोदन जरूरी है।
प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रशासक बनाने वाला आदेश मिल गया है। उसे जिलाधिकारी के पास भेजा गया है।
इसमें जिला पंचायत सदस्यों की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। जिला पंचायत क्षेत्र में जो नए विकास कार्य कराए जाएंगे, उनका अनुमोदन जिलाधिकारी से लेना होगा। निर्माणाधीन पुराने काम चलते रहेंगे।
0000000000
ये हैं जिला पंचायत सदस्य
कल्पनाथ, राजेश, रोहित, नंदा देवी, सुभाष चंद्र यदुवंशी, पंकज कुमार, रामनगीना यादव, बबलू, किरण, विजय शंकर, संतोष कुमार चौहान, मनोज, जितेंद्र कुमार गोयल, गीता, अखिलेश राजभर, हुस्न आरा, इंद्रावती देवी, गोविंद चंद्र यादव, मोनिका राय, विनय कुमार, बिंदु यादव, आरजू यादव, अनीता, जयभीम कुमार, अमरनाथ, रामदरश, गीता, संतोष, अर्पिता यादव, श्वेता कुमारी, विद्यावती, अमित कुमार, रीता, पुष्पा।


अध्यक्ष बोले- निष्ठा के साथ निभाएंगे जिम्मेदारी
प्रशासक बनाए गए जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि सरकार ने आगामी छह माह के लिए कार्यकाल बढ़ाकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। बारिश के चलते कुछ काम बीच में रोक दिए गए थे। अब मौसम साफ होने पर उन्हें भी पूरा करा दिया जाएगा। बची हुई धनराशि से कुछ नए कार्य कराने हैं। इसके लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन से अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed