फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Administration's bulldozer ran on the barren land of Sikdi Kol

Mau News: सिकड़ीकोल की बंजर भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Wed, 25 Sep 2024 03:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer ran on the barren land of Sikdi Kol
तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा सिकड़ीकोल की बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराया। उच्च न्यायालय के आदेश पर नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। सिकड़ीकोल के गाटा संख्या 1872 को इसके कब्जेदार राधेश्याम पुत्र सहती से कब्जा मुक्त कराया गया। प्रशासन द्वारा सभी पक्के निर्माण को जेसीबी की सहायता से धराशायी करा दिया गया। इस दौरान विरोध की आशंका के तहत यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। तहसील प्रशासन के अनुसार ग्रामसभा सिकड़ीकोल में गाटा संख्या 1872 बंजर भूमि के रूप में दर्ज है। इस पर गांव के ही राधेश्याम पुत्र सहती द्वारा अवैध रूप से पक्का निर्माण करा कर कब्ज़ा कर लिया गया था। इसे लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन था। उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में उक्त भूमि को कब्ज़ा मुक्त करा लिया गया। पक्के निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया है। साथ में दोबारा कब्ज़ा न करने की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान उपनिरीक्षक संजय उपाध्याय, लेखपाल उमाशंकर यादव, अमित कुमार सिंह, प्रेमचंद यादव, आलोक सिंह, मनोज यादव अखिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed