फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Administration returned Shivpal Yadav who was coming to Mau

Mau News: मऊ आ रहे शिवपाल यादव को प्रशासन ने लौटाया

Tue, 05 Sep 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Administration returned Shivpal Yadav who was coming to Mau
मऊ। घोसी उप चुनाव के मतदान को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। सोमवार को मऊ जिला आ रहे सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव को प्रशासन ने आचार संहिता उल्लंघन का हवाला देते हुए आजमगढ़-मऊ बार्डर पर ही रोक दिया। सपा महासचिव आजमगढ़ में आईजी अखिलेश कुमार से मिलकर प्रेक्षक से मिलने मऊ आ रहे थे। नगर स्थित अपने आवास पर सपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय ने बताया कि पुलिस प्रेक्षक से मिलने का एक बजे समय लिया गया था। इससे पहले आजमगढ़ में राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने आईजी आजमगढ़ से मिलकर पत्रक सौंपा। उन्होंने प्रशासन पर मतदाताओं को वोट न देने के लिए धमकाने का आरोप लगाया। इसके बाद वह पुलिस प्रेक्षक से मिलने के लिए मऊ आ रहे थे लेकिन प्रशासन ने उन्हें आचार संहिता उल्लघंन का हवाला देते हुए जिले की सीमा पर उन्हें रोक दिया। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि चुनाव आयोग के नियमानुसार चुनाव से 48 घंटे पहले बाहरी व्यक्ति जिले में नहीं आ सकता है। इससे चुनाव प्रभावित होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed