फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Administration removed illegal encroachment

Mau News: प्रशासन ने हटवाया अवैध अतिक्रमण

Thu, 28 Dec 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Administration removed illegal encroachment
मधुबन। स्थानीय तहसील के ग्रामसभा जजौली में बृहस्पतिवार को तहसीलदार हेमंत कुमार बिंद के नेतृत्व में एक साल से किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

जजौली निवासी सूर्यभान मल्ल ने तहसीलदार मधुबन को प्रार्थनापत्र देकर रास्ते में चहारदीवारी बनाकर दिए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने की मांग की थी। बताया था कि गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा गांव की सड़क पर ही चहारदीवारी का निर्माण कराया गया है। इसके चलते रास्ता संकरा हो जाने से लोगों को आने जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

मामले को संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार ने बेदखली का आदेश दिया था। बावजूद अतिक्रमण नहीं हटवाने पर तहसीलदार हेमंत कुमार बिंद और नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed