फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Administration on alert regarding potential floods; inspected anti-erosion works.

Mau News: संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण

Fri, 07 Aug 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Administration on alert regarding potential floods; inspected anti-erosion works.
दोहरीघाट में बाढ़ का निरीक्षण करने के दौरान लोगों से जानकारी लेते लखनऊ से आए टीम के सदस्य। स्रो
दुबारी। सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने और संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम आनंद वर्धन ने बृहस्स्पतिवार को धर्मपुर बिशनपुर क्षेत्र में कटानरोधी एवं बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इधर, अमर उजाला में कटान से बचाव के लिए काटे गए पेड़ों को लेकर प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया। आनन-फानन में कटे हुए पेड़ों के आसपास पौधरोपण कराया गया, जिससे पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने की दिशा में पहल की गई।
विज्ञापन

डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को सभी तटबंधों की नियमित और सघन निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने एडीएम प्रवेंद्र कुमार और एसडीएम मधुबन दीपक सिंह को बाढ़ की स्थिति तथा सुरक्षा परियोजनाओं की जानकारी प्रतिदिन साझा करने के निर्देश दिए। साथ ही सहायक अभियंता और अवर अभियंता सिंचाई विभाग को एसडीएम के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्हें बाढ़ से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने को भी कहा गया। डीएम आनंद वर्धन ने कटानरोधी उपायों का जायजा लेते हुए बिंटोलिया पहुंचकर स्थानीय हालात का जायजा लिया। इसी क्रम में डीएम ने लखनऊ से आए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञों के साथ बैठक की। इसमें बाढ़ के दौरान जन-धन की हानि कम करने की रणनीतियों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बचाव एवं राहत कार्यों के संबंध में कई सुझाव दिए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इन सुझावों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ की टीम ने मऊ में बाढ़ तैयारियों का किया निरीक्षण
दोहरीघाट। सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए लखनऊ से आई तीन सदस्यीय टीम ने दोहरीघाट क्षेत्र में बाढ़ पूर्व तैयारियों का निरीक्षण किया। टीम ने रामघाट से लेकर धनौली रामपुर तक विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने कटानरोधी कार्यों का भी अवलोकन किया। रामघाट, जानकी घाट, गौरीशंकर घाट, मुक्तिधाम और धनौली रामपुर गांव के सामने के क्षेत्रों का जायजा लिया। संभावित जलभराव वाले स्थानों, सुरक्षित निकासी मार्गों और राहत शिविरों की व्यवस्था पर ध्यान दिया गया। टीम ने बाढ़ शरणालय में मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग और एसडीएम घोसी को कटान रोधी कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। टीम ने सख्त चेतावनी दी कि कटान की सूचना मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम घोसी अशोक कुमार ने बताया कि राहत और बचाव कार्यों की कार्ययोजना पर प्रभावी ढंग से काम हो रहा है। इसका उद्देश्य जन-धन की हानि को न्यूनतम करना है। टीम में प्रवीन किशोर, मानवेंद्र प्रताप सिंह और डॉ सैयद मो. इमरान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed