{"_id":"60e72f308ebc3e53ab7cc794","slug":"administration-demolished-the-boundary-of-the-disputed-land-mau-news-vns5993792137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत प्रशासन ने विवादित जमीन की बाउंड्री को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत प्रशासन ने विवादित जमीन की बाउंड्री को ढहाया
विज्ञापन
ब्लॉक अंतर्गत नगर पंचायत कुर्थीजाफ़रपुर स्थित नाई टोला में विवादित आबादी की भूमि पर नगर पंचायत का कार्यालय बनाने को लेकर बुधवार की शाम राजस्व विभाग, नगर पंचायत, पुलिस प्रशासन ने जेसीबी लगाकर जमीन पर लगे एक दर्जन पेड़, तथा बाउंड्रीवाल को तोड़कर बराबर कर दिया। जबकि उक्त जमीन पर पहले से काबिज किसान का कहना था कि मामला कोर्ट में लंबित है और बिना सूचना के मेरे कब्जे की जमीन पर नगर पंचायत का कार्यालय बनाने को लेकर सब ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि किसान बार-बार अपनी बातों को कहता रहा लेकिन उसकी बात को नजरअंदाज कर प्रशासन ध्वस्तीकरण में लगा रहा।
कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफ़रपुर स्थित नाईटोला में जगरनाथ चौबे की वर्षों पुरानी पुश्तैनी मकान से सटे सहन जिसका वर्तमान आबादी संख्या 432 है। बंटवारा के अनुसार इसका खसरा संख्या 663 सिकमी संख्या 15, 16 मेरे परदादा बृजमोहन चौबे के नाम सहन आबादी 1916 में फसली वर्ष में दर्ज है। जगरनाथ का आरोप है कि मेरे सहन में दर्जनों पेड़ लगे हुए हैं और चहारदीवारी है। बुधवार की शाम सदर एसडीएम जय प्रकाश यादव के आदेश पर राजस्व विभाग, अधिशासी अधिकारी तथा पुलिस प्रशासन ने बिना सूचना दिए पेड़ पौधों को गिराकर, चहारदीवारी ध्वस्त करा दिया। जगरनाथ ने कहा कि मेरे कब्जे में श्रेणी 62 की जमीन को नगर पंचायत प्रशासन के सहारे कब्जा किया जा रहा है। उक्त जमीन का मामला न्यायालय में लंबित है। जबकि उक्त जमीन की नापी लेखपाल द्वारा किए जाने के बाद किसान द्वारा जून में जिलाधिकारी, सदर एसडीएम को पत्रक देकर मामले से अवगत कराया था। कोई कार्रवाई न होने पर किसान ने सात जून को न्यायालय का सहारा लिया जहां अभी मामला विचाराधीन है। इस बाबत एसडीएम जय प्रकाश यादव का कहना था कि सरकारी जमीन जो खाली पड़ी हुई थी, उस पर नगर पंचायत कार्यालय के लिए साफ-सफाई करवाई गई है।