फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Active TB search campaign will run till December 5

Mau News: पांच दिसंबर तक चलेगा सक्रिय टीबी खोज अभियान

Sat, 25 Nov 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Active TB search campaign will run till December 5
मऊ। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आरके सिंह ने बताया कि जनपद में 05 दिसंबर 2023 तक सक्रिय टीबी खोज अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान घनी आबादी, मलीन बस्ती, ईंट-भट्ठे, दूरदराज के क्षेत्रों, अनाथालय, बंदीगृह, अल्पसंख्यक समुदाय पर पूरा जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की कुल जनसंख्या का 20 प्रतिशत क्षेत्र में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ओर से स्क्रीनिंग की जा रही है। अभियान के लिए कुल 180 टीमें, 36 सुपरवाइजर, जांच के लिए कुल 20 लैब टेक्निशीयन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु जनपद और ब्लॉकस्तरीय अधिकारी लगाए गए हैं। अभियान में जिसे लंबे समय से खांसी बुखार, बलगम में खून आना, वजन कम होना, भूख का न लगना, ऐसे लक्षण वाले संभावित मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपदवासियों से यह अपील की है कि आप अभियान में लगे स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग देकर अभियान को सफल बनाएं। जिला पीपीएम कोआर्डिनेटर जयदेश यादव ने बताया कि सरकारी क्षेत्र में इस वर्ष 2776 एवं निजी स्वास्थ्य इकाई की ओर से 1217 कुल 3993 क्षय रोगियों का इलाज चल रहा है। एमडीआर के 176 रोगी पाये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षय रोगियों की निःशुल्क जांच और इलाज की सुविधा जिला टीबी अस्पताल सहित प्रत्येक ब्लाॅक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है। इलाज के दौरान क्षय रोगी को पोषण के लिए निःक्षय पोषण योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से प्रतिमाह पांच सौ रुपया दिया जा रहा है। जनपद में कुल 3 ट्रूनाॅट, 2 सीबीनाॅट स्थापित की गई है। मौके पर पशुपतिनाथ सिंह, अशोक यादव, विरेंद्र कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, आसिम अंसारी, संजय मिश्रा एवं एनटीईपी स्टॉफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed