फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Action will be taken against those who build on Green Belt

ग्रीन बेल्ट पर निर्माण कराने वाले पर होगी कार्रवाई

Fri, 24 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who build on Green Belt
मऊ। विनियमित क्षेत्र में बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध निर्माण करने वालों पर सख्ती की जाएगी। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को यह बातें उप जिलाधिकारी सदर तथा नगर क्षेत्र के लेखपालों की बैठक में कहीं। एसडीएम तथा सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने लेखपालों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के अवैध प्लाटिंग करने वाले, भूमि विवाद करने वाले, दबंग और अपराधी किस्म के व्यक्तियों को चिह्नित करें। ताकि इन पर गैंगस्टर अधिनियम में कार्रवाई की जा सके। लेखपाल सप्ताह के अंदर प्लाटिंग करने वालों की सूची देने के साथ नगर क्षेत्र के लेखपाल अपने क्षेत्र में अवैध निर्माण पर विशेष नजर रखें। 72 से अधिक प्रार्थना पत्र राजस्व रिपोर्ट ना आने के कारण विचाराधीन है, उसकी रिपोर्ट 15 दिनों में देने का निर्देश सदर एसडीएम ने दिया। दोनों अधिकारियों ने ग्रीन बेल्ट, नदी, सड़क जैसे निषिद्ध क्षेत्र में किसी भी तरह के निर्माण को लेकर लेखपालों को सक्रिय रहने को चेताया है। कहा कि क्षेत्र में जो लोग अवैध वसूली शिकायत कर कर रहे हैं उन्हें भी चिह्नित करें ताकि नक्शा पास कराने के नाम पर हो रही अवैध वसूली को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed