फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Action will be taken against those flying kites near high tension wires.

Mau News: हाईटेंशन तार के आसपास पतंग उड़ाने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 30 Mar 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those flying kites near high tension wires.
गर्मी में शॉर्ट सर्किट की घटनाओं से सतर्क करने के लिए बिजली निगम की ट्रांसमिशन टीम सक्रिय हो गई है। हाईटेंशन तार के नीचे बने मकानों और आसपास की बस्तियों के लोगों से चाइनीज मांझा और लोहे की बारीक तार का प्रयोग कर पतंग न उड़ाने की अपील की गई है।
विज्ञापन

ऐसा करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने अपील करते हुए कहा कि जिले के 70 गांवों और शहर के मुहल्लों से होकर हाईटेंशन लाइन गुजरी है।
विज्ञापन

लाइन के नीचे और कॉरिडोर में लोगों ने मकान और भवन का अवैध निर्माण कर लिया है। लाइन में फॉल्ट आने पर नीचे बने मकानों में रहने वाले लोगों को दुर्घटना के कारण जान-माल का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटनाओं से बचने के लिए वहां के लोगों को पतंग उड़ाने से बचना चाहिए। चाइनीज मांझा व लोहे के बारीक तार से लाइनों में फॉल्ट के साथ दुर्घटना की प्रबल संभावना है, जिससे जान-माल का खतरा हो सकता है।
साथ ही फॉल्ट होने पर उसे ठीक करने में लंबा समय लग सकता है। चाइनीज मांझा और लोहे के बारीक तार का प्रयोग कर पतंग उड़ा रहे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



इन गांवों के लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत
जिले में 132 केवी के हाईटेंशन तार 70 से अधिक गांवों से होकर गुजरे हैं, जिन्हें अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। बिजली निगम की सूची के अनुसार मऊ शहर के निजामुद्दीनपुरा, इमिलीया, चांदमारी, शास्त्री नगर, सहादतपुरा, फातिमा हॉस्पिटल, बुध कॉलोनी, पुलिस लाइन, भार, लाडपुर तिराहा, भीटी, सेल्फी प्वाइंट, बलिया मोड़, डाडीचट्टी, कोपागंज, इटौरा, कसारा, इंदारा, अदारी, भालया, सुल्तानपुर, बकवल, डुमरांव, बढुआगोदाम, रघुनाथपुर, पिपरीडीह, हलीमाबाद, सहरामपुर, तेजपुर, गालिबपुर, सिघारी, कमालपुर, शेखमदपुर, करजौली, धर्मशीपुर, खुरहट, महासो, हाजीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, बड़ागांव, भवरेपुर, काझाकुर्दा, हकीकतपुरा, सलाहाबाद, बरलाई, भूपतनगर, रैनी, भटकुआं पट्टी, साहुआरी, चकरा, मिश्रौली, भुवालपुर, परमानंद पट्टी, शाहपुर, मझौली, हलधरपुर, गोठा, कोरौली, नगरिपार, गुरौली, मीरपुर, बीबीपुर, कसारा, मझवारा, सउनी, आलापुर, कुंडा, सिपाह आदि गांवों से होकर गुजरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed