फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Action will be taken against those creating disturbances in elections: DM

चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम

Sat, 05 Mar 2022 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those creating disturbances in elections: DM
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता करते जिलाधिकारी अरूण कुमार। साथ में मौजूद एसपी सुशील घुले।स? - फोटो : MAU
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने चुनाव की तैयारियों को लेकर जिले में बने बूथों, मतदेय स्थलों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि मतदान में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 16,99,993 मतदाता हैं, जिसमें 9,04,468 पुरुष और 7,95,438 महिला मतदाता शामिल हैं। यह मतदाता जिले की चार विधानसभाओं के 43 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि सात मार्च की सुबह सात से सायं छह बजे तक मतदान होगा। जिले में कुल मतदान केंद्र 913 तथा मतदेय स्थलों की संख्या 1962 है। जिसमें दो सहायक मतदेय स्थल है। उन्होंने बताया कि मतदान में कुल 8,633 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें 10 प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व रखे गए हैं। चारों विधानसभा में कुल 43 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिले में पिंक मॉडल मतदेय स्थलों की संख्या चार है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए चार बूथ बनाए गए हैं। जिले में 55 क्रिटिकल मतदेय स्थल है। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि जिले के किसी मतदेय स्थल पर जिले की फोर्स तैनात नहीं की गई है, सभी बाहरी फोर्स है। प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर फोर्स मौजूद रहेगी। साथ ही सीएपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। जिले में कुल 63 कंपनी सीएपीएफ तथा एक कंपनी दो प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई है। अलग से प्रत्येक थाना क्षेत्रों में नौ-नौ क्यूआरटी की टीम चलेंगी। इसके अलावा प्रत्येक थानों में दो वाहन और उसके अलावा एसएचओ का वाहन मुस्तैद रहेगा, जो क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed