फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Action will be taken against coaching institutes running without registration, teams formed

Mau News: बिना पंजीकरण चल रहे कोचिंग संस्थानों पर होगी कार्रवाई, टीमें गठित

Sat, 09 Aug 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against coaching institutes running without registration, teams formed
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कोचिंग सेंटर धड़ल्ले से चल रहे हैं। अधिकांश कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण की समय सीमा बीत चुकी है लेकिन नवीनीकरण नहीं कराया है।
विज्ञापन

कोचिंग संचालकाें की मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए विभाग ने तहसीलस्तरीय टीम गठन किया है। टीम दो सप्ताह के अंदर निरीक्षण रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को देना होगा। इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों मेें छात्रों को परीक्षाओं में उच्च अंक दिलाने का लालच दिखाकर दाखिला दिलाने वाले कोचिंग सेंटरों की तादात बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से वेतन पाने वाले शिक्षकों के कोचिंग करते पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का प्रावधान है लेकिन कई कोचिंग सेंटरों में सहायता प्राप्त या सरकारी विद्यालयों के शिक्षक पढ़ा रहे हैं या उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।
नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने तहसीलस्तरीय टीम का गठन किया है। सदर तहसील मेें गौतम प्रसाद, मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय सरोज को जिम्मेदारी दी गई है।
घोसी में पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओंकार और मधुबन में पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज अइलख के प्रधानाचार्य योेगेंद्र कुमार उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है।

नामित प्रधानाचार्य औचक निरीक्षण कर तीन सप्ताह के अंदर रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को सौपेंगे।

कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए तहसीलवार टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार दोषी कोचिंग संचालकाें के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - गौतम प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article