फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Action against 14 people posing threat to peace...

शिक्षकों के सम्मान में बच्चों ने बनाई पेंटिंग लिखे कविताएं

Sat, 05 Sep 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Action against 14 people posing threat to peace...
मऊ। कोरोना संक्रमण काल में नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कॉलेजों में शनिवार को वर्चुअल तरीके से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूलों, कालेजों में ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी कक्षाओं के व्हाट्सएप ग्रुप में अपने शिक्षकों के प्रति सम्मानव्यक्त करते हुए विभिन्न प्रकार की पेंटिंग कलाकृतियों एवं कविताएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

नगर स्थितराजीव गांधी महिला महाविद्यालय परदहां में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रबंधक राना खातून ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसबीआई के मुख्य प्रबंधक केके गुंजन और चंदन कुमार गुप्ता मैनेजर ने उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया। सभी अध्यापकों ने शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन के बताए रास्ते पर चलते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इस दौरान डॉ .हुमा परवेज, सुमन बर्नवाल, ऊषा मौर्या, जेहरा जमाल, श्रद्धा पांडेय, किरन, सविता, अनवार मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर के अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल में वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधकगण विजय अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, राकेश गर्ग ने मां सरस्वती केप्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात लाफ़िया जोएब ने अपने गीत ‘टीचर तुमसे ही पाया है सभी’ के माध्यम से सबका मन मोह लिया। मिथिलेश गौतम ने की बोर्ड प्ले करके और आदित्य शर्मा ने ‘नन्हें से कदम लेकर जब आए पहली बार’ गाने पर डांस करके अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय केप्रबंधक राकेश गर्ग ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चरित्रों तथा नैतिक मूल्यों का रोपण करना एक शिक्षक का परम कर्तव्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक बीडी सिंह ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उत्कष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को ई-सर्टिफिकेटके द्वारा सम्मानित किया गया। लायंस क्लब की तरफ से शारदा नारायन हास्पिटल में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब मऊ द्वारा 10 शिक्षकों को निशुल्क स्वास्थय परीक्षण व परामर्श दिया गया तथा उन्हे मास्क व सेनेटाइजर प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डा. एकिका सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह, डायरेक्टर डॉ. राहुल कुमार, डॉ. गौतम कुमार आदि मौजूद रहे। हलधरपुर: हलधरपुर स्थित इंदू प्रकाश पॉलिटेक्निक एंड फार्मेसी कालेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। इस अवशर पर संस्था के निदेशक अखिलेश राय, प्रधानाचार्य मोहम्मद असजद कमाल ने सभी शिक्षको को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अखिलेश सिंह, सतवंत, रवि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed