फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accused of withdrawing money through Aadhaar women surrounded police station in mau

UP: झांसा देकर आधार से पैसा निकालने का आरोप, महिलाओं ने घेरा थाना; बोलीं- स्वयं सहायता समूह कर रहा भ्रष्टाचार

Thu, 27 Jun 2024 06:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 06:48 PM IST
सार

Mau News: इस मामले में कोपागंज थानाध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, दोनों पक्षों के साथ बैठकर मामले का निस्तारण करने की बात कही गई है, बात न बनने पर मामले को लेकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Accused of withdrawing money through Aadhaar women surrounded police station in mau
स्वयं सहायता समूह के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के कोपागंज क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों की सैकड़ों महिलाओं ने गुरुवार को कोपागंज थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि स्वयं सहायता समूह द्वारा आधार कार्ड के जरिये फर्जी तरीके से पैसा निकाला गया है। 

विज्ञापन


साथ ही स्वयं सहायता समूह के सोसायटी कर्मचारियों पर कम ब्याज बताकर अधिक ब्याज पर कर वसूली करने और विरोध करने पर जबरदस्ती घर में घुसकर घर का सामान ले जाने का आरोप लगाया। दूसरी तरफ स्वयं सहायता समूह इस आरोप को निराधार बता रहा है।
विज्ञापन


कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा तड़ियांव और घोसी ब्लॉक के पिडवल मोड़ के आसपास गांव की समूह की महिलाओं द्वारा स्वयं सहायता समूह से पैसा लिया था। समूह का आरोप है कि समय पूरा होने के बाद पैसा न जमा करने पर जब संस्था के लोग सभी के घर पहुंचे तो महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया और पैसा न जमा करने की बात करने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समूह के लोग थाने में महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात करने लगे। जैसे ही इसकी सूचना महिलाओं को हुई वे कोपागंज थाने पहुंचकर समूह के खिलाफ प्रदर्शन करने लगीं। 


प्रदर्शन करने वालों में मंजू देवी, अकाली देवी, सुनीता देवी, रेशमी, पूजा, सुशीला, किरण, दुर्गावती, राजेश कुमार, पार्वती आदि ने आरोप लगाया कि फर्जी आधार कार्ड लगाने को लेकर आरटीआई के तहत सबूत मांगा गया है। लेकिन आजतक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। कहा कि जबतक हमें आरटीआई के तहत जवाब नहीं मिल जाता, हम पैसा नहीं जमा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed