{"_id":"62b9f18cf9612625581afe82","slug":"accused-of-extorting-money-from-many-youths-in-the-name-of-getting-admission-in-d-pharma-mau-news-vns6609472112","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीफार्मा में एडमिशन कराने के नाम कई युवकों से रुपये एंठने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीफार्मा में एडमिशन कराने के नाम कई युवकों से रुपये एंठने का आरोप
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के घोघवल रामपुर निवासी योगेश चंद चौहान ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर डी-फार्मा कोर्ष में दाखिला दिलाऐ जाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया। आरोप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
एसपी को दिए गए प्रार्थनापत्र के अनुसार घोघवल रामपुर निवासी योगेशचंद चौहान से कुतुबपुर निवासी एक व्यक्ति ने डी-फार्मा में दाखिले के लिए चार बार में एक लाख रुपये लिए। इसके बाद उसने न तो दाखिला ही कराया न ही रुपये ही वापस किए। कोविड काल में लाकडाउन का बहाना बनाता रहा फिर कहा कि परीक्षा नहीं होगी। इसके बाद हिमालया यूनिवर्सिटी ईंटा नगर अरुणाचल प्रदेश का सत्र 2020-2021 का प्रथम वर्ष का जाली एवं कूटरचित अंकपत्र योगेश के मोबाइल पर पर भेज दिया। साथ ही जमा रुपयों की फर्जी रसीद भी दी। योगेश ने द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए दबाव बनाया तो बगैर बताए ही घोसी क्षेत्र के एक महाविद्यालय में सत्र 2021-2022 में डी-फार्मा आयुर्वेद से दाखिला कराकर मोबाइल से सूचना दी कि परीक्षा नहीं देंगे तो जिम्मेदारी आपकी होगी। इसपर योगेश ने उससे कहा कि आयुर्वेद से डी-फार्मा नहीं करना है। दाखिले के लिए दिया गया धन वापस कर दो। इतना सुनने के बाद आरोपी भड़क गया और योगेश को रुपये न वापस करने तथा जान माल की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी ने घोसी कोतवाली क्षेत्र के गंगुआबारी निवासी सौरभ चौहान, मोहम्मदपुर निवासी लक्ष्मीकांत, फतेहपुर निवासी जितेंद्र पाल, कटिहारी निवासी अजय सैनी एवं प्रवीण चौहान तथा मिश्रौली निवासी सूर्यनाथ चौहान से भी दाखिले कराने के नाम पर रुपये ले रखा है।