फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accused of beating a pregnant woman for dowry, case filed against five people including husband on court order

Mau News: दहेज के लिए गर्भवती को पीटने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर पति समेत पांच पर केस

Thu, 06 Aug 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating a pregnant woman for dowry, case filed against five people including husband on court order
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय निवासी एक गर्भवती विवाहिता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें उसके चार दांत टूट गए। साथ ही गर्भपात कराने की नीयत से पेट पर हमला कर उसे जुड़वा बेटों समेत घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नदवासराय निवासी परवीन की शादी अक्तूबर 2024 में आजमगढ़ जिले के अतरौलिया निवासी अब्दुल रहमान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अब्दुल रहमान, ससुर बकसउल्ला, सास नसीबुन, ननद सोनी खातून और देवर जुबैद कुरैशी अतिरिक्त एक लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन

घोसी कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पति अब्दुल रहमान सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed