फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accused of attacking with sharp-edged weapon, FIR registered against eight

Mau News: धारदार हथियार से हमले का आरोप, आठ पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 09 Jan 2026 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accused of attacking with sharp-edged weapon, FIR registered against eight
मधुबन थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने, जातिसूचक गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 4 नामजद एवं एक अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के विसेन दुबारी निवासी सुजीत कुमार ने बताया कि बीते तीन जनवरी को समय लगभग 4 बजे शाम को ग्राम देवसीपुर में विपक्षियों ने धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया। आरोप है कि मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सुजीत कुमार के दिए तहरीर के आधार पर सचिन साहनी पुत्र लाल साहब साहनी, सत्यम साहनी पुत्र लाल साहब साहनी, तारकेश्वर साहनी पुत्र अलगू साहनी, यश साहनी पुत्र राजू साहनी सहित चार अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं व एससी एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed