{"_id":"6a230e15a7678e468c053b88","slug":"accused-of-assault-between-mother-and-sons-over-goat-dispute-fir-registered-against-4-mau-news-c-295-1-mau1002-146593-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बकरी के विवाद में मां-बेटों से मारपीट का आरोप, 4 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बकरी के विवाद में मां-बेटों से मारपीट का आरोप, 4 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भैसाखरग नई बाजार निवासी रितेश कुमार सोनकर की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी के अनुसार बीते तीन मई की शाम करीब पांच बजे उनकी बकरी पट्टीदार बिरेंद्र सोनकर के दरवाजे पर लगे बेल के पत्ते खा रही थी। इसी दौरान उनकी पत्नी संगीता बकरी को वापस लाने गईं तो बिरेंद्र सोनकर अपनी पत्नी सुनीता सोनकर के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसके बाद बधारी से उनके सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। शोर सुनकर उनके बेटे शिवा और सत्यम सोनकर बचाने पहुंचे तो बनारसी और लाल बाबू ने उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।