फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accidents increased in fog, 40 vehicles were challaned after measuring the speed.

Mau News: कोहरे में बढ़े हादसे तो गति मापकर 40 वाहनों का चालान

Thu, 25 Dec 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Accidents increased in fog, 40 vehicles were challaned after measuring the speed.
घने कोहरे में वाहनों की तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण बन रही है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस स्पीडोमीटर (चालमापी) से वाहनों की रफ्तार पर नजर रखी जा रही है। एक दिन में 40 कार और बाइकों का चालान कर 80 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

शहर के सभी इंट्री पॉइंट पर स्पीडोमीटर से वाहनों की रफ्तार पर नजर रखी जा रही है। शहर के अंदर 40 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक रफ्तार से चलने वाली बाइक, कार सहित अन्य छोटे वाहनों का दो हजार और बस, ट्रक सहित अन्य हैवी वाहनों का चार हजार रुपये का चालान कट रहा है।
विज्ञापन

नगर के मतलूपुर, सलाहाबाद मोड़, बलिया मोड़, बढुआगोदाम, बलिया मोड़ सहित सभी प्रवेश मार्गों पर यातायात पुलिस की दो टीमें स्पीडो मीटर के साथ सुबह 11 बजे उतर जा रही हैं। इस विषय पर खबर छपने के बाद सोमवार से यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। स्पीडो मीटर 100 से 300 मीटर की दूरी पर चल रहे वाहनों की रफ्तार कोे रीड कर सूचना दे रहा है, जिस आधार पर उन वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। सबसे पहले सितंबर 2024 में स्पीडो मीटर से कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि कोहरे में दृश्यता कम होने से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। बिना हेलमेट और अधिक रफ्तार इसका कारण है। वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से स्पीडो मीटर से गति की निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed