फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accidents increase due to ignorance of traffic rules: SP

यातायात नियमों की अनदेखी से बढ़ती हैं दुर्घटनाएं: एसपी

Mon, 01 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Accidents increase due to ignorance of traffic rules: SP
नगर के गाजीपुर तिराहा पर नवंबर यातायात माह के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते एसपी सुशील घुले।सं? - फोटो : MAU
मऊ। नगर के गाजीपुर तिराहे से सोमवार को यातायात माह का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी से दुर्घटनाएं बढ़ती हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जागरुकता ही लोगों की सुरक्षा का उत्तम साधन है। यातायात माह के आयोजन का उद्धेश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। जिससे कि लोग नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं से सुरक्षित रहें। पुलिस अधीक्षक ने यातायात के नियमों के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। कहा कि बाइक चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करें। वाहनों को तय गति से ही चलाएं। शराब का सेवन कर किसी भी हाल में वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करेंगी। पूरे माह टैक्टर-ट्राली के पीछे रिफ्लेक्टर, फ्लोरोसेेंट स्ट्रिप लगवाया जाना है। साथ ही चालकों को यातायात के नियमों के बारे में व्यापक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। साथ ही ग्रामीण अंचलों के विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्र, एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव, यात्री कर अधिकारी अरविंद कुमार जैसल, प्रतिसार निरीक्षक विजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संजय त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक सरायलखंसी राम सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक दक्षिण टोला पंकज कुमार सिंह, यातायात प्रभारी संतोष यादव, टीएसआई मो. रुस्तम खान, टीएसआई रामअचल पाल, एचसीपी रमेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह, डा. संजय सिहं, प्रदीप सिंह, राजेंद्र अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed