{"_id":"67470ec6d4c3f699d8049b2a","slug":"accidents-in-mau-second-accident-in-26-days-bike-collides-with-wall-young-man-dies-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में हादसे की चट्टी : 26 दिनों में दूसरा हादसा, दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में हादसे की चट्टी : 26 दिनों में दूसरा हादसा, दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत
Wed, 27 Nov 2024 05:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 27 Nov 2024 05:51 PM IST
सार
मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर चट्टी से 50 मीटर आगे बाइक चालक अनियंत्रित होकर किनारे पर बनी दिवार से टकरा गया। इस घटना में उसके सिर में चोट आई और इलाज के दौरान मौत हो गई। 26 दिनों में यहां हुए दूसरे हादसे के बाद चर्चााओं का बाजार गर्म है और लोग इसे हादसों की चट्टी बुला रहे हैं।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मऊ स्थित गजियापुर चट्टी के पास हुई दूसरी बाइक दुर्घटना से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बुधवार की शाम एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर बाढ़ से बचाव से लेकर बने दिवार से जा टकराया। हादसे के समय हेलमेट न पहनने से सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। बीते 26 दिन में यह दूसरा हादसा हुआ है, इससे पहले बीते एक नवंबर को इसी तरह के हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
25 दिन पहले भी ऐसा ही हादसे में दो युवकों की हुई थी मौत
बताते चलें कि बाढ़ से बचाव के लिए बनी दिवार से टकराकर मौत की यह दूसरी घटना है, इससे पहले बीते एक नवंबर को हुई थी, जिसमें बाइक चालक, सवार की मौत हो गई थी। परसिया जयरामगिरी निवासी लालबहादूर उर्फ टंकी 45 अपने साथी राजेश यादव के साथ बीते एक नवंबर को बाइक से गजियापुर की तरफ से वापस लौट रहे थे। जहां गांव की चट्टी से कुछ दूर जाने पर बाइक बेकाबू होकर दिवार से जा टकराई, हादसे में लालबहादूर की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि घायल राजेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ा था। हादसे के समय बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
तत्काल की घटना के बारे में बता दें कि मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव निवासी बलिराम 25 पुत्र हीरा पासवन बुधवार की शाम करीब तीन किमी दूर परसिया जयराम गिरी निवासी प्रमोद के घर बाइक से जा रहा था। अभी वह गजियापुर चट्टी से कुछ दूरी पर बढ़ा था कि बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी दिवार से जा टकराई। हादसे में बलिराम गंभीर रूप से घायल हो गया, उधर से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था, वह घर पर रहकर पढ़ाई करता था। घटना के समय बलिराम ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे दिवार से टकराने से उसके सिर में ही गंभीर चोट लगी, जो उसकी मौत का कारण बना। इस संबंध में एसओ मधुबन संजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में है, पुलिस शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है।
