फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accident victim youth

हादसे के शिकार हुए दोनों युवक

Fri, 14 Jul 2017 11:48 PM IST
mau news
mau news Updated Fri, 14 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Accident victim youth
मृत वसीम अकरम नगर क्षेत्र के बुलाकीपुरा में स्थित मकान के बाहर शोक प्रकट करने के लिए जुटी भीड़।
मऊ। सऊदी के नजरान में हादसे का शिकार हुए जिले के बुलाकी पुरा निवासी वसीम अकरम और कुर्थीजाफर पुर के वसीम अहमद अपने परिवार की माली हालत को सुधारने के लिए घरबार छोड़े थे। लेकिन एक झटके में दोनों की मौत होने से उनके घर की दशा और भी खराब हो गई। मृत युवकों के और भाई सऊदी है। परिवार के सदस्य उन पर छोड़े है कि वो ही तय करें कि क्या लाश लानी है या नहीं।
विज्ञापन

  शहर कोतवाली क्षेत्र के बुलाकीपुरा मुहल्ला निवासी फैय्याज के सात संतानों में वसीम अकरम तीसरे नंबर पर था। वसीम से बड़ा भाई मो. खालिद पहले से ही सऊदी रह रहा था। दो वर्ष पूर्व सेटिंग करने के बाद उसने वसीम को वहां एक कंपनी में काम करने के लिए बुला लिया। वसीम नजरान शहर में मौजूद कंपनी बतौर चपरासी काम करता था। हादसे में वसीम अकरम की मौत की सूचना परिवार के लोगों को खालिद के जरिए मिली थी। बताते चले मृतक के पिता फैय्याज बुनकर है। परिवार किराए के मकान में रहकर किराए का लूम चलाता है। परिवार की दुर्दशा देख उसका भाई खालिद, वसीम अपने साथ सऊदी ले गया था। पिता फैय्याज ने नम आंखों से बताया कि उसके किसी संतान की अभी शादी नहीं हुई है। परिवार की भलाई के नाते घरबार छोड़ सऊदी गया, वसीम दो वर्ष के अंतराल में घर नहीं आया था। उसके छोटे भाई बहन दरख्शा बीए तृतीय वर्ष में, मो. अनस बी.काम का तथा सबसे छोटा भाई मो. ताबिश इंटर का छात्र है। कमोवेश यही हाल कोपागंज थाने के कुर्थीजाफरपुर गांव निवासी वसीम अहमद के परिवार का है। उसके पिता अजीजुर्रमान 24 चार वर्ष पूर्व सऊदी गया था। वसीम अहमद आठ भाई बहनों में सबसे बड़ा था।  बुनकरी से परिवार को निजात दिलाने के लिए वसीम ने अपने छोटे भाईयों फहीम और मुर्सलिम भी सऊदी बुला लिया था। लेकिन उसे क्या पता था कि हादसे का शिकार होकर वह घर की दशा नहीं सुधार पाएगा। बताते चले वसीम के साथ-साथ उसके किसी भी भाई बहन की अभी शादी नहीं हुई है। मृत युवकों के पिता ने बताया कि सऊदी रहने वाले उनके बेटे तय करेंगे की लाश कब कैसे लानी है, या वहीं पर सुपुर्देखाक कर देना है। दूसरी तरफ नौजवान पुत्रों को खोने के गम में दोनों की मां का बुरा हाल है। वसीम अकरम की मां नाजरा खातून तथ वसीम अहमद की मां नूरजहां को लोग संभालने में जुटें है। जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र ने बताया कि अभी अंबेसी के द्वारा कोई सूचना नहीं आई है। लेकिन लोकल स्तर से उनको पूरी सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed