फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accident on Agra Expressway Car collided with divider mau resident IDA President doctor wife dies they going to Kota for sons admission

आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, आईडीए अध्यक्ष की डॉक्टर पत्नी की मौत, बेटे के एडमिशन के लिए जा रहे थे कोटा

Mon, 19 Jul 2021 07:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Jul 2021 07:47 PM IST
सार

मऊ जिले के घोसी कस्बा स्थित नवजीवन अस्पताल की महिला चिकित्सका डॉ. अंजनी कुशवाहा पुत्र का एडमिशन कराने के लिए अपने पति डॉ. राजीव वर्मा के साथ कार से कोटा जा रहे थे। रविवार देर उन्नाव में आगरा एक्सप्रेस-वे पर कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। 

विज्ञापन
Accident on Agra Expressway Car collided with divider mau resident IDA President doctor wife dies they going to Kota for sons admission
आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के निवासी इंडियन डेंटल एसोसिऐशन के अध्यक्ष डॉ. राजीव वर्मा की पत्नी डॉ. अंजनी कुशवाहा का रविवार की देर रात उन्नाव में आगरा एक्सप्रेस-वे  पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं हादसे में डॉ. राजीव वर्मा और उनका बेटा घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सोमवार को घोसी कस्बा सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


घटना के समय चिकित्सक दंपती अपने बेटे का एडमिशन कराने के कोटा जा रहे थे। घोसी कस्बा स्थित नवजीवन अस्पताल की महिला चिकित्सका डॉ. अंजनी कुशवाहा पुत्र का एडमिशन कराने के लिए  अपने पति डॉ. राजीव वर्मा के साथ कोटा जा रहे थे। रविवार देर रात करीब 11 बजे वह उन्नाव में आगरा एक्सप्रेस वे पर पहुंचे थे कि उनकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में डॉ अंजनी कुशवाहा को गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन परिजन उनको उपचार के लिए आजमगढ़ लौट रहे थे, जहां आजमगढ़ पहुंचने पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना मिलने पर उनके आवास पर मिलने वालों का तांता लगा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईडीए अध्यक्ष की पत्नी की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलने पर आईडीए सचिव डॉ. शैलजाकांत पांडेय की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन सोमवार को उनके क्लीनिक पर किया गया। जहां डॉ. असगर अली, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. अंजनी त्रिपाठी, डॉ. आसिफ उस्मानी, डॉ. मयंक चौबे, डॉ. फहद खान, डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ. रूची अग्रवाल आदि आईडीए के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed