{"_id":"64abf70378ef338f0a096e38","slug":"accident-in-mau-one-died-bike-rider-fell-on-road-after-collision-truck-coming-from-behind-crushed-2023-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mau: टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला, एक की मौत
Mon, 10 Jul 2023 05:48 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 10 Jul 2023 05:48 PM IST
सार
मऊ जिले के नई बाजार में सोमवार दोपहर हाईवे के बीच बने गढ्डे से बचने के दौरान एक बाइक दूसरे बाइक से टकराने के बाद सड़क पर फिल गई। पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत मौके पर हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के नई बाजार में सोमवार दोपहर हाईवे के बीच बने गढ्डे से बचने के दौरान एक बाइक दूसरे बाइक से टकराने के बाद सड़क पर फिल गई। पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चालक ट्रक समेत फरार हो गया। सावन के पहले दिन बीच बाजार में हुए हादसे से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के बरडिया गांव निवासी बबलू गुप्ता (35) पुत्र रामलखन अपने साथी सोनू (25) पुत्र रणधीर किसी काम से बडहलगंज गया था। दोपहर में दोनों वापस लौट रहे थे। नई बाजार में सड़क में बने गड्ढे को देखकर उससे बचकर निकलने की कोशिश में उनकी बाइक की टक्कर एक अन्य बाइक से हो गई।
विज्ञापन
घटना में बाइक सवार बबलू और सोनू सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर दोहरीघाट एसओ राजकुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं घायल को दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।