{"_id":"66a14abea96030f9bb0171b4","slug":"ac-janrath-bus-of-mau-depot-ran-five-times-in-three-and-a-half-months-mau-news-c-295-1-mau1002-115580-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: साढ़े तीन महीने में पांच बार चली मऊ डिपो की एसी जनरथ बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: साढ़े तीन महीने में पांच बार चली मऊ डिपो की एसी जनरथ बस
विज्ञापन
मऊ डिपो की एसी जनरथ बस का लाभ यात्रियों को नहीं मिल रहा है। तकनीकी खराबी के कारण बस हमेशा वर्कशॉप में खड़ी रहती है। बीते तीन माह में केवल पांच बार ही इसका संचालन हुआ है। ये बस आजमगढ़ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लखनऊ जाती है। कई बार बीच रास्ते में ही खराब हो चुकी है।
गर्मी के समय रोडवेज यात्री एसी बसों से सफर करना पसंद करते हैं। लेकिन भीषण गर्मी के समय भी मऊ डिपो अपने यात्रियों को एसी बस की सुविधा नहीं दे पाया। जनरथ बस में बार-बार तकनीकी खराबी आना इसके मरम्मत पर सवाल खड़ा कर रहा है। वर्कशॉप में मैकेनिक भी मानक से कम ही तैनात किए गए हैं। इसके कारण अधिकांश बसों का मरम्मत नहीं हो पाता है। इससे यात्रियों को तो असुविधा होती ही है, डिपो को भी राजस्व का लाभ नहीं हो पा रहा है। डिपो के अधिकारियों को पता ही नहीं है कि इस बस का मऊ डिपो में कब से संचालन हो रहा है।
एसी जनरथ बस तकनीकी खराबी के कारण वर्कशॉप में खड़ी है। ये बस अधिक पुरानी नहीं है। अब तक लगभग पांच या छह लाख किलोमीटर तक चल चुकी है। - हरिशंकर पांडेय, एआरएम, मऊ