फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   AC coach attendant was smuggling liquor, arrested

Mau News: एसी कोच का अटेंडेंट कर रहा था शराब तस्करी, गिरफ्तार

Tue, 23 Apr 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
AC coach attendant was smuggling liquor, arrested
मऊ। जीआरपी मऊ ने एसी के कोच अटेंडेंट को शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वह शराब की तस्करी करके उसे बिहार में खपाता था। शनिवार की शाम जीआरपी ने सटीक मुखबिरी पर साबरमती एक्सप्रेस के एसी कोच के अटेंडेंट को अंग्रेजी शराब की खेप के साथ पकड़ा।
विज्ञापन



जीआरपी प्रभारी प्रमोद शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली साबरमती एक्सप्रेस में शराब की खेप बिहार जानी वाली है। सूचना पर एसी कोच बी-6 में जीआरपी ने जांच की, जहां तीन अलग-अलग पिठ्ठू बैग में विस्की की 750 एमएल की 12, 180 एमएल 150 बोतलें बरामद हुईं। जब बैग के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला एसी कोच अटेंडेंट रामपुर बेलौली थाना के लखनौर गांव निवासी आशुतोष कुमार तिवारी का है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर तस्करी करता था। इससे उसकी अच्छी कमाई हो जाती है। कोच अटेंडेंट होने के चलते उस पर शक नहीं होता था, लेकिन इस बार उसकी सूचना लीक होने से वह पकड़ा गया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed