{"_id":"685d9557d8cd8c43f10f4074","slug":"abvp-took-out-a-torch-rally-to-protest-against-the-emergency-mau-news-c-295-1-mau1001-129749-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अभाविप ने आपातकाल के विरोध में निकली मशाल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अभाविप ने आपातकाल के विरोध में निकली मशाल यात्रा
विज्ञापन
मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बृहस्पतिवार को नगर के डीसीएसके महाविद्यालय से आजमगढ़ मोड तक मशाल यात्रा निकली गई। यह यात्रा 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की लोकतंत्र विरोधी क्रूरता के विरोध में एवं जनमानस को उसके काले अध्याय की स्मृति दिलाने के उद्देश्य से थी।
मशाल यात्रा को संबोधित करते हुए सर्वेश पाण्डेय ने कहा कि आज हम यहां एक अत्यंत गंभीर और ऐतिहासिक दिन संविधान हत्या दिवस पर एकत्र हुए हैं। यह कोई उत्सव नहीं, बल्कि एक स्मरण का दिन है, एक जागरूकता का दिन है, और सबसे बढ़कर, यह संविधान के मूल मूल्यों की रक्षा का संकल्प दिवस है। हमारा संविधान, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर और संविधान सभा के महान सदस्यों की तपस्या का फल है। इस पवित्र दस्तावेज़ ने हमें समानता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय का वादा किया। लेकिन जब-जब सत्ता की लिप्सा में, लोकतंत्र की आत्मा को कुचला गया, संविधान की हत्या हुई है।
आज का दिन हमें उन काले अध्यायों की याद दिलाता है, जब लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया, न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर हमला हुआ, स्वतंत्र प्रेस को दबाया गया, और जनता के अधिकारों को छीन लिया गया। वहीं प्रांत सहमंत्री शशिकांत मंगलम, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु सिंह, राघवेन्द्र सिंह,जिला संयोजक अनन्या शर्मा, संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह,नगर मंत्री अविनाश गुप्ता ने अपने विचार रखे।