फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Abu Asim said It was the compulsion of the government to announce the withdrawal of the agricultural law

अबू आसिम बोलेः कृषि कानून वापस लेने का एलान करना सरकार की विवशता थी 

Mon, 22 Nov 2021 07:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 Nov 2021 07:11 PM IST
सार

सपा के महाराष्ट्र के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी एक कार्यक्रम में शामिल होने मऊ पहुंचे हैं। प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा कि कि सपा के मजबूत होते जनाधार से भाजपा डरी हुई है। 
 

विज्ञापन
Abu Asim said It was the compulsion of the government to announce the withdrawal of the agricultural law
सपा के महाराष्ट्र के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के महाराष्ट्र के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा कि किसान कानून वापस लेने का फैसला करना मोदी सरकार की विवशता हो गई थी। इसका एलान उत्तर प्रदेश और अन्य चार राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए किया गया। इससे पता चलता है कि सपा के मजबूत होते जनाधार से भाजपा डरी हुई है।

विज्ञापन


अबू आसिम सोमवार को यूपी के मऊ जिले में पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि किसान कानूनों की वापसी के एलान से योगी सरकार को कोई राजनैतिक फायदा नहीं मिलने वाला है, क्योंकि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता अवगत हो चुकी है।
विज्ञापन


 सूबे में सपा की सत्ता में वापसी तय है और अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में सूबे को उन्नति की राह पर ले जाने के लिए जनता तत्पर है। सीएए की बाबत पूछे गए सवाल पर कहा कि देश में व्यवस्था संविधान के अनुसार चलती है और सभी को अपने धर्म के अनुसार रहने की आजादी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवैसी धर्म के नाम पर मुसलमानों को डराते हैं

मुस्लिम मतों के बिखराव पर कहा कि इसे रोकने के लिए हम जैसे लोग जनता के बीच निकले हैं।  कहा कि ओवैसी धर्म के नाम पर डराकर मुसलमानों का वोट चाहते हैं, लेकिन मुसलमान समझ चुका है और भाजपा को फायदा पहुंचाने वाली ताकतों को पहचान चुका है। वह किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed