फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   about thousand bounty smuggler arrested come to steal cattle accused of child death sent to jail

UP : 50 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार, आया था गोवंश को उठाने, बच्चे की माैत का भी है आरोपी; भेजा जेल

Sun, 24 Nov 2024 04:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 24 Nov 2024 04:14 PM IST
सार

Mau News : कड़ाई से पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह छुट्टा गोवंशों को पकड़कर उन्हें बिहार ले जाकर तस्करी करते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान न्यायालय में कर दिया।

विज्ञापन
about thousand bounty smuggler arrested come to steal cattle accused of child death sent to jail
मऊ पुलिस की गिरफ्त में गो-तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छुटटा पशुओं को पकड़कर उनकी तस्करी करने वाले 50 हजार के इनामिया पशु तस्कर को रानीपुर पुलिस ने रविवार को भैसही पुलिया चकिया के पास से गिरफ्तार किया। जिस समय तस्कर पकड़ा गया उस समय भी वह पशुओं की तस्करी करने की नीयत से छुट्टा पशुओं को चिह्नित करने की कोशिश में जुटा था।

विज्ञापन




सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि एसपी इलामारन जी  के निर्देश पर इन दिनों वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि 50 हजार का पुरस्कार घोषित पशु तस्कर रानीपुर थाना क्षेत्र में तस्करी की नीयत से आया हुआ है।
विज्ञापन


सूचना पर अर्लट पुलिस टीम ने भैसही पुलिया चकिया के पास जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र के मटियरा बघरवारा निवासी पिंटू उर्फ मेराज अंसारी उर्फ सोनू (31) को पकड़ा। पकड़ा गया आरोपी छुट्टा गोवंशी पशुओं की तलाश करता हुआ अपराध करने की नियत से आया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करों की लापरवाही से बच्चे की गई थी जान
पकड़ा गया पशु तस्कर ने बताया कि बीते 31 जुलाई को वह पिकप में छुट्टा पशुओं को लेकर बिहार तस्करी करने जा रहे थे। लेकिन रानीपुर थाना क्षेत्र के शमशाबाद स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गलत लेन पर चलने के चलते सामने से आ रही कार से पिकप की भिड़त हो गई थी।

हादसे में उस समय कार में सवार एक बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए थे। जहां चार माह के बच्चे की मौत हो गई थी। हादसे के बाद आरोपी पिकप चालक वाहन छोड़कर घायल अवस्था में फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकप से सात गोवंश बरामद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed