फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   About 60% of teacher posts are vacant in government secondary schools

Mau News: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के करीब 60 फीसदी पद खाली

Fri, 04 Apr 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
About 60% of teacher posts are vacant in government secondary schools
मऊ। नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है, लेकिन राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इससे पठन-पाठन पर असर पड़ रहा है। इससे अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। माध्यमिक विद्यालयों में सृजित 160 के मुकाबले 69 शिक्षक ही तैनात हैं। जबकि विभागीय अधिकारी शिक्षक अभिभावक संघ की तरफ से शिक्षक नियुक्त करके पठन पाठन होना बताकर मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 17 माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 3500 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। निजी स्कूलों की तर्ज पर यूपी बोर्ड से संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों में भी एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू कर दिया गया है। लेकिन विद्यालयों में सहायक अध्यापक और प्रवक्ता का पद रिक्त होने से छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो जिले में सृजित सहायक अध्यापकों के 160 के मुकाबले 63 शिक्षक ही कार्यरत हैं। जबकि प्रवक्ता 40 के सापेक्ष छह प्रवक्ता कार्यरत हैं। मुहम्मदाबादगोहना ब्लाॅक क्षेत्र के देवरिया बड़ी स्थित राजकीय माडल माध्यमिक विद्यालय में मात्र प्रधानाचार्य की तैनाती है। चार शिक्षकों को अन्य राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज बड़रांव मे सहायक अध्यापक के सात पदों के सापेक्ष चार शिक्षक कार्यरत हैं। प्रवक्ता के 10 पदों के सापेक्ष तीन प्रवक्ता कार्यरत हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इमिलिया में प्रवक्ता के 10 पदों के सापेक्ष तीन ही कार्यरत हैं। जबकि सहायक अध्यापकों के 15 के सापेक्ष छह शिक्षक हैं।
विभाग का दावा है कि शिक्षक अभिभावक संघ के सहयोग से शिक्षक की तैनाती कर पठन-पाठन कराया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आयोग की तरफ से सहायक अध्यापकों और प्रवक्ता की नियुक्ति की जाती है। शिक्षक अभिभावक संघ के सहयोग से विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा देने का प्रयास जारी है।

बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावक चिंतित

मऊ। नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक से 12वीं तक बालिकाओं को शिक्षा दी जाती है। लेकिन लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। यहां प्राथमिक वर्ग में पांच पद सृजित हैं। सभी शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। जबकि प्राथमिक वर्ग में 80 बालिकाओं का नामांकन है। जबकि छठवीं से 12 तक 320 छात्राएं अध्ययनरत हैं। सहायक अध्यापकों के सृजित 15 के सापेक्ष छह शिक्षक कार्यरत हैं। प्रवक्ता के सृजित 10 के सापेक्ष तीन ही कार्यरत हैं।

प्रवक्ता के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गृह विज्ञान, गणित, शिक्षाशास्त्र, इतिहास सहित प्रमुख विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। प्रधानाचार्य बीणा यादव का कहना है कि गुणवत्तापरक शिक्षा देने का प्रयास चल रहा है। विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed