{"_id":"6410c42d97306d62620fe714","slug":"abhyudaya-composite-school-will-be-built-at-block-level-mau-news-c-20-1-103117-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जनपद स्तर पर आदर्श कंपोजिट विद्यालय, ब्लाक स्तर पर बनेगा अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जनपद स्तर पर आदर्श कंपोजिट विद्यालय, ब्लाक स्तर पर बनेगा अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय
विज्ञापन
मऊ। सरकार की तरफ से जनपद स्तर पर एक आदर्श कंपोजिट विद्यालय तथा प्रत्येक ब्लॉक में बेसिक शिक्षा परिषद के एक-एक कंपोजिट विद्यालय को अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रथम चरण में जनपद स्तर पर एक आदर्श कंपोजिट विद्यालय तथा प्रत्येक ब्लाक में एक-एक कंपोजिट विद्यालय को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस कर अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। विभाग की तरफ से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों मेेें 1.60 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। परिषदीय विद्यालयों से आठवीं तक की पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों को दूसरे विद्यालय में प्रवेश लेना पड़ता है। जनपद स्तर पर एक कंपोजिट विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में तथा ब्लाक स्तर पर एक-एक कंपोजिट विद्यालय को अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के रूप मेें विकसित किया जाएगा। जनपद स्तर पर आदर्श कंपोजिट विद्यालय में छठवीं से 12वीं तक की पढ़ाई होगी। परदहां ब्लाक क्षेत्र के रैकवारडीह स्थित कंपोजिट विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में चिह्नित किया गया है। यहां छह से 12वीं तक पढ़ाई होगी। इसके साथ ही नगर क्षेत्र के परदहां कंपोजिट विद्यालय, कोपागंज ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय कनियारीपुर सहित नौ ब्लाकों में एक-एक कंपोजिट विद्यालयों को अभ्युदय कंपोजिट रूप में चिह्नित किया गया है। इन विद्यालयों के उच्चीकरण के बाद प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ के लिए प्रति वर्ग अलग-अलग कक्षा की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक विद्यालय को लगभग 450 छात्र-छात्राओं की क्षमता के साथ विकसित किया जाएगा। विद्यालयों को तय मानकों के अनुसार उच्चीकृत किया जाएगा और अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का दर्जा प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक कंपोजिट विद्यालय में लगभग 1.42 करोड़ रुपये से सुविधाओं का विकास होगा। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह का कहना है कि जनपद स्तर पर एक आदर्श कंपोजिट विद्यालय तथा प्रत्येक ब्लाक में एक-एक अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के रूप विकसित करने के क्रम में शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। गाइडलाइन मिलते ही अगली प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इनसेट
इन सुविधाओं से लैस होंगे विद्याल
विद्यालय में भूकंपरोधी भवन, आधुनिक अग्निशमन, शौचालययुक्त स्टॉफ रूम, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास रूम, शैक्षिक एवं खेलकूद संबंधी सुविधा होगी। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए साइकिल स्टैंड, पठन-पाठन के लिए कक्षा और उम्र के हिसाब से डेस्क, पौधे रोपित करते हुए किचन गार्डेन तैयार किया जाएगा। रोबोटिक्स लर्निंग, विज्ञान एवं गणित विषयों के लिए मॉड्यूलर कंपोजिट प्रयोगशाला, डिजिटल लर्निंग के लिए इंटरएक्टिव डिस्प्ले बोर्ड एवं वर्चुअल कनेक्टिविटी के साथ स्मार्ट क्लास आदि आधुनिक सुविधाएं होंगी।