फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Abbas appeared before VC in two cases of code of conduct violation

Mau News: आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में अब्बास की वीसी से हुई पेशी

Wed, 05 Jun 2024 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Abbas appeared before VC in two cases of code of conduct violation
मऊ। विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की मंगलवार को कासगंज जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। प्रभारी सीजेएम ने दोनों मामलों मे 14 जून की तिथि तय की। इसमें एक मामला शहर कोतवाली तथा एक मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है। पहला मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। मामले में अभियोजन के अनुसार एसआइ राजेश कुमार वर्मा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई। आरोप है कि 27 फरवरी को चुनाव के दौरान सुभासपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने बिना अनुमति के राजारामपुरा से लेकर भरहु का पूरा तक रोड शो निकाला। जिसमें 5-6 गाड़ियां तथा 100-150 लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। पुलिस की विवेचना में अब्बास अंसारी, उमर अंसारी, गणेश दत्त मिश्रा, मंसूर अंसारी, मोहम्मद ईशा खान, शाहिद लारी, शाकिर लारी, जुल्फेकार और धर्मेंद्र सोनकर के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दायर किया। मामले में हाइकोर्ट ने आरोपियों पर उत्पीड़ात्मक कार्रवाई पर रोक लगाया है। प्रभारी सीजेएम 14 जून को अगली सुनवाई करेंगे। दूसरा मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है। तत्कालीन निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की तहरीर पर 12 फरवरी 22 को आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने अब्बास अंसारी, उमर अंसारी, साकिब लारी, शाहिद लारी, इसराइल अंसारी और रमेश राम के विरुद्ध चार्जशीट दायर किया। हाइकोर्ट के आदेश के अनुपालन में सीजेएम ने धारा 188,171 भादवि के आरोप से मुक्त कर दिया है। वहीं धारा 133 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत संज्ञान लिया है। जिसमें आरोप तय करने के लिए आरोपियों का बयान दर्ज होना है। प्रभारी सीजेएम एमपी/एमएलए ने आरोपियों का बयान के लिए 14 जून की तिथि तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed