{"_id":"64e4f0a20bb33965e4033066","slug":"abbas-ansari-produced-before-vc-mau-news-c-295-1-mau1001-1515-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अब्बास अंसारी की वीसी से हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अब्बास अंसारी की वीसी से हुई पेशी
विज्ञापन
बीते विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की मंगलवार को कासगंज जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। प्रभारी एसीजेएम/ एमपी एमएलए ने मामले में आरोप के लिए एक सितंबर की तिथि नियत की। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।
अभियोजन के अनुसार उपनिरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई। आरोप है कि विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद विजयी प्रत्याशी अब्बास अंसारी 10 मार्च 22 को बिना अनुमति के अपने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला। जिससे सड़क जाम हो गई। शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर बाद विवेचना विधायक अब्बास अंसारी, उमर अंसारी, मंसूर अंसारी, शाहिद लारी, शाकिर लारी, गणेशदत्त मिश्रा, मोहम्मद ईशा, धर्मेंद्र सोनकर, जुल्फिकार के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया है। मामला एसीजेएम/ एमपी एमएलए कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। मामले में उमर अंसारी की पत्रावली अलग कर दिया गया है। प्रभारी एसीजेएम एमपी /एमएलए कोर्ट ने मामले में आरोप के लिए एक सितंबर की तिथि नियत की।