{"_id":"6a0b4fb887df899b300018b8","slug":"aap-protests-against-neet-paper-leak-mau-news-c-295-1-svns1029-145699-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नीट पेपर लीक के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नीट पेपर लीक के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया गया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान डबल इंजन सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने का प्रयास किया गया। पुतला दहन रोकने के दौरान प्रशासन और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प की स्थिति बन गई।
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुतला छीनकर हटाया गया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कहा कि आज देश की आम जनता लगातार महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अव्यवस्थाओं से त्रस्त है।
विज्ञापन
आगे कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है, लेकिन सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय अपनी विफलताओं को छिपाने में लगी है। प्रदर्शन में अवधेश मौर्य, मनोज कुमार, रीता भारती, अरमान खान, अंजली कुमारी, संजय राजभर सहित अन्य साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।