फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Aam Aadmi Party leaders also submitted memorandum to ADM

आम आदमी पार्टी नेताओं ने भी एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 04 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party leaders also submitted memorandum to ADM
मऊ। लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे चार किसानों को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के समर्थकों के वाहन द्वारा रौंदकर की गई हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव सुशील चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के लोगों ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन पत्र सोमवार को अपर जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर जिला महासचिव सुशील चौधरी ने कहा कि देश का अन्नदाता किसान पिछले 10 महीने से धरने पर बैठे हैं और लगभग 650 किसान शहीद हो गए। भारत सरकार से एक ही मांग है कि कृषि के तीनों काले कानूनों को वापस लिया जाए। दरअसल ये काले कानून किसानों की मौत के फरमान हैं। चौधरी ने ज्ञापन के माध्यम से लखीमपुर खीरी में किसानों की हुई हत्या की सीबीआई से जांच कराने और किसानों के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की। मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा के प्रभारी अंकित कुमार राव ने कहा कि कृषि के तीनों काले कानून को लेकर देश के किसानों में भारी आक्रोश है क्योंकि इन तीनों काले कानून से उन पूंजपतियों को फसलों के असीमित भंडारण के अधिकार दिए गए हैं। सदर विधानसभा के प्रभारी एवं प्रत्याशी विक्रमजीत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की हत्या की घटना बहुत ही तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। यूथ प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संजय यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की भाजपा मंत्री के समर्थकों के वाहनों से रौंदकर की गई हत्या भारत के लिए बहुत ही शर्मनाक घटना है। ज्ञापन देने वालों में अंकित कुमार राव, विक्रमजीत सिंह, जिला संगठन संयोजक ए के सहाय, यूथ के प्रदेश सचिव संजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed