फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Aadhar numbers of 8866 children are not registered on U-DISE portal.

Mau News: यू-डायस पोर्टल पर 8866 बच्चों का दर्ज नहीं हैं आधार नंबर

Wed, 19 Jun 2024 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Aadhar numbers of 8866 children are not registered on U-DISE portal.
मऊ। यू-डायस पोर्टल पर परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 8866 बच्चों का आधार नंबर दर्ज नहीं है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जारी रिपोर्ट में यह स्थिति सामने आई है। निदेशालय का पत्र मिलने के बाद बच्चों के आधार नंबर को पोर्टल पर दर्ज करने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले के 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.12 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। यू डायस पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद हर विद्यार्थी को एक यूनिक नंबर मिलता है। इस नंबर के आधार पर छात्र का स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी होता है। वहीं आधार कार्ड के आधार पर ही विद्यार्थी का नाम, जन्मतिथि, पता आदि का ब्यौरा दर्ज होता है। इससे एक ही विद्यार्थी का यदि सरकारी और निजी स्कूल दोनों में ही प्रवेश होता है तो पकड़ में आ जाता है। इसी के आधार पर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का आधार नंबर दर्ज करने की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में जिले के 8866 बच्चों का आधार नंबर दर्ज नहीं है। जिले में पोर्टल पर 1.12 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। 9019 बच्चों का डाटा शिक्षक स्तर पर लंबित है। 65130 बच्चों और उनके अभिभावकों के आधार कार्ड का सत्यापन हो गया है। अधिकारियों की मानें तो यू डायस पोर्टल पर आधार नंबर दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। स्कूल खुलते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यू डायस पोर्टल पर आधार नंबर दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। जिन विद्यार्थियों का आधार कार्ड नहीं बना है। उनके अभिभावकाें से बात की जा रही है। विद्यालय खुलते ही सभी विद्यार्थियों का आधार नंबर पोर्टल पर दर्ज करा दिया जाएगा।

संतोष कुमार उपाध्याय
बीएसए मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed