फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Aadhar confidentiality will be safe: DM

आधार की गोपनीयता रहेगी सुरक्षित : डीएम

Sat, 30 Jul 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Aadhar confidentiality will be safe: DM
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं से एक अगस्त से आधार नंबर लिए जाएंगे। लेकिन इसकी गोपनीयता सुरक्षित रखी जाएगी। वह शनिवार को कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिए गए नए दिशा निर्देशों के तहत ऐसा किया जा रहा है। की ओर से निर्वाचक नामावलियो के संबंध में जारी नए दिशा निर्देशों के बावत मीडिया को जानकारी दी। बीएलओ घर-घर जाकर आधार नंबर एकत्र करेंगे। मतदाताओं के लिए आधार नंबर उपलब्ध कराना स्वैच्छिक है। बताया कि आधार नंबर को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। आफ लाइन आधार नंबर दर्ज कराने हेतु फॉर्म 6 बी को भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराना होगा। जबकि ऑनलाइन भी आधार नंबर निर्वाचक नामावली में दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए विभिन्न ऐप ERO net, Garima Aap, NVSP & VHA इत्यादि पर सुविधा उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने जारी नए दिशा निर्देशों के प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया से भी सहयोग मांगा। कहा कि इससे आमजन में जागरूकता फैलेगी और लोग आधार नंबर देने में संकोच नहीं करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed