{"_id":"614f5dcd8ebc3e012555f75c","slug":"aadhar-card-made-mandatory-in-government-schools-mau-news-vns6137064118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विद्यालयों में आधार कार्ड हुआ अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ। शासन ने आधार कार्ड हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य कर दिया है। उसी प्रकार जिले के सरकारी तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों का दाखिला कराने के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। सरकारी विद्यालयों में दाखिला कराने वाले बच्चों का आधार कार्ड विभाग की तरफ से एक सप्ताह के अंदर बनवाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जिले में जिले में 1469 परिषदीय स्कूलों, 94 सहायता प्राप्त विद्यालय तथा 56 समाज कल्याण में 1.70 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। शासन से विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को दो सेट यूनिफार्म, एक स्वेटर, एक बैग, जूता-मोजा, एमडीएम, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक सहित तमाम योजनाओं का लाभ दिया जाता है। कई छात्र अलग-अलग विद्यालयों में नामांकन कर योजनाओं का लाभ ले लेेते थे। योजनाओं में पारदर्शिता के मद्देनजर शासन की तरफ से विद्यालयों में दाखिला लेने वाले बच्चों का आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। आधार कार्ड न होने की स्थिति में भी बच्चों को विद्यालय में प्रवेश ले लिया जाता है। प्रवेश लेने के एक सप्ताह के अंदर विभाग की तरफ से बच्चे का आधार कार्ड बनवा दिया जाता है। प्रत्येक बीआरसी पर आधार कार्ड बनवाने की दो मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों का दावा है आधार कार्ड बन जाने के बाद बच्चे का दो विद्यालयों में एडमिशन नहीं हो पाएगा। साथ ही फर्जी नामांकन पर रोक लग जाएगी। विद्यालयों में अभी एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। इस बाबत बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह का कहना है कि शासन की ओर से आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। आधार बनने से फर्जीवाड़े पर काफी हद तक रोक लगी है। दो जगहों पर कोई एडमिशन नहीं करा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।