{"_id":"681a54891f51611bba022e45","slug":"a-youth-returning-home-was-attacked-with-a-knife-mau-news-c-295-1-mau1001-127627-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव के पास सोमवार की देर शाम एक युवक को पहले से घात लगाकर बैठे चार लोगों ने हमला कर दिया। इसमें एक बदमाश ने चाकू से हमला कर युवक को घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस पीड़ित के पिता की तहरीर पर चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के भेड़ियाधर गांव निवासी दीपक राम 30 ने बताया कि सोमवार की देर शाम किसी काम से चिरैयाकोट बाजार गया हुआ था। वहां से देर करीब नौ बजे वह लौट रहा था, अभी वह हाफिजपुर गांव स्थित सरादा सहायक खंड 32 नहर के किनारे पंहुचा था।
इसबीच पहले से घात पर लगाकर गांव के ही सुदर्शन राम और उसका पुत्र मनीष के साथ दो अज्ञात लोगों ने उसको पकड़ कर उससे गालीगलौज करने लगे। आरोप लगाया कि एक युवक ने इस बीच चाकू से उस पर हमला कर घायल कर दिया। मामले में चिरैयाकोट एसओ योगेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है, मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।