फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A youth from Ballia fell from a moving roadways bus and died

Mau News: चलती रोडवेज बस से गिरा बलिया का युवक, मौत

Mon, 01 Sep 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
A youth from Ballia fell from a moving roadways bus and died
रतनपुरा, मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गुलौरी गांव के पास रविवार की भोर में चलती रोडवेज बस से नीचे गिर कर युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से युवक घायल को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हलधरपुर एसओ विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि हादसे में मृत युवक की पहचान बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय शैलेंद्र सिंह के रूप में हुई। बताया कि रविवार की भोर में करीब चार बजे वह रोडवेज बस से बलिया अपने रिश्तेदार के साथ जा रहा था। रोडवेज बस के गेट के पास वह आकर खड़ा था, इस बीच बस से नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed