फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A Youngster died in a road accident.

Mau News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 01 Jun 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
A Youngster died in a road accident.
घोसी। स्थानीय नगर से सटे घोसी नदवासराय रोड पर स्थित फोर लेन के अंडर पास पर बुधवार की रात लगभग दस बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठा सगा भाई बाल बाल बच गया।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी 20 वर्षीय रामभुवाल अपने सगे भाई आकाश के साथ नदवासराय एक रिश्तेदारी में निमंत्रण करने गये थे। निमंत्रण से वापस घर लौटते समय कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मिर्जापुर फोरलेन अंडर पास के समीप ही पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। वाहन की टक्कर से राम भुवाल की बाइक अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। पुल से सिर टकराने से लगी गंभीर चोट के चलते रामभुवाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा उनका सगा भाई आकाश बाल बाल बच गया। आकाश ने घटना की सूचना घर वालों को दी। उधर हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां डाॅक्टरों ने राम भुवाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed