फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A young man's car, which he was returning to his village from Ratanpura after dropping off his friends, fell into a drain and died.

Mau News: दोस्तों को रतनपुरा छोड़कर गांव आ रहे युवक की कार नाले में गिरी, मौत

Sun, 23 Nov 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
A young man's car, which he was returning to his village from Ratanpura after dropping off his friends, fell into a drain and died.
मृतक राजशेखर सिंह।फाइल फोटो
रतनपुरा। हलधरपुर के खोहिया नाला पुल के पास शुक्रवार रात कार बेकाबू होकर पुलिया से टकराने के बाद नाले में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के समय युवक साथियों को छोड़ कर रतनपुरा जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि हलधरपुर के नगवां ग्राम पंचायत निवासी राजशेखर सिंह (21) शुक्रवार को नगवां गांव से ही राजू राजभर के बेटे अभिराम राजभर की बरात में शामिल होने मऊ मुख्यालय गया था। देर रात 12:00 बजे गांव के तीन अन्य लोगों के साथ अपनी कार से दोस्तों को लेकर बरात से नगवां लौट आया। लेकिन दोबारा दोस्तों को रतनपुरा छोड़ कर गांव जा रहा था। जैसे ही वह खोहिया नाले के पुल के पास पहुंचा कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। कार के नाले में गिरने के कुछ देर बाद कुछ लोग उसी रास्ते से गुजर रहे थे तो उन्होंने देखा की नाले में कार गिरी हुई है। कार की लाइट जल रही है। उन लोगों ने दूरभाष से पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क ना हो पाने के चलते उन लोगों ने पुलिस चौकी आकर हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर पानी में गिरी गाड़ी से राजशेखर सिंह को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनों को देते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि दुर्घटना में मृत राजशेखर सिंह के पिता अरुण सिंह की मृत्यु 5 वर्ष पूर्व हो चुकी है। राजशेखर चार बहनों में इकलौता पुत्र था। मां वृंदा सिंह एवं बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक राजशेखर सिंह।फाइल फोटो

मृतक राजशेखर सिंह।फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed