{"_id":"5f7765ce8ebc3e5fa2075c19","slug":"a-young-man-who-went-fishing-to-die-by-drowning-in-the-river-mau-news-vns5506535134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली मारने गए युवक की नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली मारने गए युवक की नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन
बढुआ गोदाम (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रकौली गांव निवासी युवक शुक्रवार की सुबह भैंसही नदी में मछली मारने के दौरान डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने अथक प्रयास कर युवक की तलाश किया। जब तक युवक को नदी से बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृत युवक दिनेश राम (39) पुत्र चतुरी राम सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रकौली गांव का निवासी था। वह शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब घर से कुछ दूरी पर स्थित भैंसही नदी में मछली मारने के लिए पहुंचा था। मछली पकड़ने के लिए वह नदी में उतरा ही था कि उसका पैर फिसल गया और वह नदी के बीच धारा में चला गया और डूबने लगा।
युवक को नदी में छटपटाते देख उसके साथ गए बच्चे शोर मचाने लगे। शोर सुनकर कुछ देर बाद जुटे लोगों ने नदी में उतरकर डूबे दिनेश की तलाश करने लगे और नदी से बाहर निकाला, तब तक दिनेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिनेश के चार पुत्री और तीन पुत्र हैं । सबसे बडी लड़की 16 वर्ष की है। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी दिनेश की थी। घटना के बाद से मृतक के परिजनों को बुरा हाल था।