{"_id":"696a7f72c39a222802095198","slug":"a-young-man-who-was-injured-after-being-run-over-by-a-trailer-died-during-treatment-mau-news-c-295-1-mau1001-139427-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ट्रेलर से कुचलकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ट्रेलर से कुचलकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के सहकारी चीनी मिल के पास ट्रेलर के कुचलने से घायल अखिलेश यादव (22) की इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। 14 जनवरी की रात 10 बजे गांव निवासी दोस्त बृजेश प्रजापति (22) की बुआ को खिचड़ी पहुंचाकर बाइक से घर लौट रहे थे।
ट्रैलर के कुचलने से बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। घोसी कोतवाली के बड़ागांव निवासी अखिलेश यादव गांव निवासी दोस्त बृजेश प्रजापति के साथ 14 जनवरी की शाम छह बजे बाइक से बृजेश की बुआ को खिचड़ी पहुंचाने कोतवाली क्षेत्र के चिउंटीडाड़ गए थे।
खाना खाकर रात में घर के लिए निकले थे। रात करीब 10 बजे चीनी मिल के पास पहुंचे थे, तभी दोहरीघाट की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बृजेश दाएं तरफ गिर गए और ट्रेलर रौंदते हुए भाग गया, जबकि अखिलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
अखिलेश का मऊ शहर स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। अखिलेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वो अपने पीछे पत्नी अंजना यादव, पांच माह के बेेटे, मां गिरिजा देवी, पिता सूर्यनाथ यादव और दो भाइयों को छोड़ गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।