फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A young man was beaten to death by men of the party in a dispute over DJ

डीजे के विवाद में घराती पक्ष के लोगों ने एक युवक को पीट कर मार डाला

Wed, 26 May 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten to death by men of the party in a dispute over DJ
रानीपुर (मऊ)। थाना क्षेत्र के मंडूसरा बुजुर्ग गांव में सोमवार की रात आई बारात में डीजे के दौरान डांस कर रही महिलाओं की वीडियो बनाने को लेकर बराती और घरातियों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-एक युवकों को पीट दिया। बाद में वापस जा रहे बारातियों की कई कारों को डंडे मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी दौरान बाइक से बारात में जा रहे दो युवकों को घराती पक्ष के कुछ लोगों ने गांव से बाहर घेर लिया और बांस के डंडों से उनकी जमकर पिटाई कर दी जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए आजमगढ़ स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद तथा आठ अन्य अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अबाड़ी गांव से चौहान बिरादरी की बारात रानीपुर थाना क्षेत्र के मंडूसरा बुजुर्ग गांव में आई थी। बारात में द्वार पूजा के दौरान डीजे पर कुछ युवक डांस कर रहे थे। इसी दौरान कन्या पक्ष की कुछ महिलाएं भी आकर डीजे पर डांस करने लगीं। इनका वीडियो बराती पक्ष का एक युवक बनाने लगा। उसे वीडियो बनाते देख घराती पक्ष के गांव के दूसरे पुरवे के एक युवक ने पीट दिया। इसके जवाब में बारात पक्ष के लोगों ने भी उस युवक को पीट दिया। इसे लेकर घराती पक्ष के एक वर्ग और बाराती पक्ष में तनाव बढ़ गया, बाद में बड़े बुजुर्गों ने बीच-बचाव कर मामला रफा-दफा कराया।
विज्ञापन

जयमाल के बाद बारातियों को भोजन करा कर घराती पक्ष के लोग विदा कर रहे थे, आगे बारातियों की कारें जा रही थीं, पीछे डीजे का वाहन भी था। गांव से 200 मीटर की दूरी पर स्थित पुलिया के पास घराती पक्ष के गांव के पासवान बिरादारी के कुछ युवक खड़े थे। इन युवकों ने अचानक बारातियों की कारों पर पत्थर और डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनके शीशे टूट गए। इन युवकों ने डीजे के वाहन पर भी पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह जान बचाकर बाराती वहां से भागे। इसके कुछ ही मिनट बाद विपरीत दिशा से एक बाइक पर सवार अबाड़ी गांव के ही दो युवक आ गए। इन युवकों को कुछ समय पूर्व हुई घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन युवकों से पुलिया के पास खड़े युवकों ने पूछा कि कहां जा रहे हो ।बाइक सवार युवकों ने बताया कि मंडूसरा बुजुर्ग गांव में बारात में जा रहे हैं। इतना सुनते ही पहले से वहां खड़े युवकों ने बांस के डंडों से दोनों युवकों पर प्रहार कर दिया, जिससे मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अबाडी गांव निवासी हीरालाल (22) पुत्र प्रभुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी विवेक (20) पुत्र मुसाफिर गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला कर हमलावर मौके से भाग गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मऊ भेजा जबकि घायल विवेक को आजमगढ़ में नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी पाते ही एएसपी टीएन त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर विस्तृत जानकारी ली और सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश एसओ को दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है कि अभी मृतक के पिता प्रभुनाथ चौहान की तहरीर पर देवानंद उर्फ देवेंद्र पासवान, राहुुल पासवान और प्रदीप पासवान तथा आठ अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed