फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A young man was arrested with 206 grams of gold and 1.5 kg of silver jewellery; he had bought a house in Mumbai with the stolen money.

Mau News: 206 ग्राम सोने और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण के साथ युवक गिरफ्तार, चोरी के धन से खरीदा है मुंबई में घर

Tue, 10 Mar 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
A young man was arrested with 206 grams of gold and 1.5 kg of silver jewellery; he had bought a house in Mumbai with the stolen money.
पकड़े गए मनोज के पास से बरामद आभूषण।संवाद
शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं में शामिल अंतरजनपदीय चोर देवरिया के मनोज कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। उसके पास से 37 लाख की कीमत का 206 ग्राम सोने के आभूषण और 1536 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी एएसपी अनूप कुमार ने सोमवार को शहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। आरोपी ने चोरी से अर्जित धन से मुंबई में घर खरीदा हैं। बलिया में मकान बनवाया और पत्नी के नाम से बैंक में राशि जमा कराया है।
विज्ञापन

बताया कि पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के खुलासे को लेकर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना कोतवाली द्वारा सर्विलांस टीम के सहयोग से लगातार तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान में 42 विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर परीक्षण करने के बाद चोरी की घटनाओं में शामिल एक आरोपी की पहचान होने पर मुखबिर ने सूचना दी।
जिसके बाद रविवार की रात रेलवे स्टेशन के सामने रामलीला मैदान जाने वाली रोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। उसकी पहचान मनोज कुमार गुप्ता निवासी मूल तकिया धरहरा थाना लार देवरिया के रूप में हुई।
उसके पास से बरामद एक बैग से सोने का कुल 205.82 ग्राम तथा चांदी का कुल 1536 ग्राम आभूषण बरामद हुआ। चोरी के 52500 रुपये और मकानों के ताले और आलमारी तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड (सुम्मी), दो मोबाइल फोन बरामद किया।
एएसपी ने बताया कि आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मऊ के विभिन्न क्षेत्रों सहादतपुरा, ताजोपुर, बरपुर और कोपागंज क्षेत्र में मकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।


ताला लगे घरों को रेकी कर बनाते थे निशाना
एएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में चोरी की घटना को अपराध देने के तरीके के बारे में बताया। चोर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न जनपदों में मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। ऐसे मकानों की पहचान की जाती थी जिनमें ताला लगा होता था। जहां रात में मकान के मुख्य गेट, दरवाजे या छत के रास्ते घर में प्रवेश कर लोहे की नुकीली रॉड (सुम्मी) से ताला, बक्सा, आलमारी व लाकर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली जाती थी। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि चोरी किये गये आभूषणों में कुछ बेच दिया जाता था। बताया कि चोरी के आभूषणों का एक हिस्सा सोनार से सत्यापित कराकर बैंकों से लगभग 12 लाख रुपये व 7 लाख रुपये के गोल्ड लोन प्राप्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed