{"_id":"67df094598fa6aa71f0694d9","slug":"a-young-man-sitting-in-another-train-started-getting-down-when-the-train-started-his-hand-got-cut-mau-news-c-295-1-mau1001-125571-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दूसरी ट्रेन में बैठा युवक, ट्रेन चली तो उतरने लगा, हाथ कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दूसरी ट्रेन में बैठा युवक, ट्रेन चली तो उतरने लगा, हाथ कटा
विज्ञापन
मऊ/बढुआ गोदाम। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा मोहल्ले स्थित स्पोर्टिंग क्लब के सामने ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति का बांया हाथ कटकर अलग हो गया। रेलवे पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार राजकुमार भारती (35) पुत्र रामअवध भारती मोहम्मदाबाद गोहाना कोतवाली क्षेत्र के कोरिया गांव का निवासी है। शुक्रवार की रात नौ बजे के करीब वह अपने भतीजे के साथ एयरफोर्स की भर्ती के लिए गोरखपुर जा रहा था। गलती से वह वाराणसी जाने वाली ट्रेन पर बैठ गया ट्रेन चलने के बाद उसे पता चला कि यह ट्रेन वाराणसी जाएगी तो वह उस ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगा।
जैसे ही ट्रेन कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा स्थित स्पोर्टिंग क्लब के पास पहुंची उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया उसका दाहिना हाथ काटकर अलग हो गया। यह घटना देख भतीजा भी ट्रेन से नीचे कूद गया और अपना शर्ट उतारकर अपने चाचा के हाथ को बांध दिया और शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर है।