फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A young man running for recruitment was trampled to death

भर्ती को तैयारी करने वाले युवक को बेकाबू वाहन ने रौंदा, मौत

Thu, 05 Aug 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
A young man running for recruitment was trampled to death
हलधरपुर। गड़वा गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह आर्मी भर्ती के लिए सड़क पर दौड़ लगा रहे युवक को बेकाबू वाहन ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजन शोक संतप्त हो गए।
विज्ञापन

हलधरपुर थानाक्षेत्र के गड़वा गांव निवासी आनंद (16) पुत्र घनश्याम सड़क के किनारे आर्मी भर्ती के लिए दौड़ का अभ्यास कर रहा था। अचानक किसी वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके मां-बाप और बड़े भाई बदहवास नजर आ रहे थे। परिजन शव को दाह संस्कार के लिए गाजीपुर लेकर चले गए। थानाध्यक्ष निहार नंदन ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed