फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A young man returning from his maternal uncle's house died in a road accident

Mau News: मामा के घर से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 20 Feb 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from his maternal uncle's house died in a road accident
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के शहरोज स्थित फोरलेन पर बुधवार की बीती रात को अज्ञात वाहन ने एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मंगापुर निवासी मृतक रवि यादव (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक मुंबई में रहकर कोई निजी कंपनी में काम करता है, बीते सप्ताह ही वह अपने घर आया था।
विज्ञापन

बुधवार को वह बाइक से अपने मामा और परिजनों से मिलने के लिए कोपागंज थाना क्षेत्र के फतनपुर आया हुआ था। जहां से भोजन करने के बाद रात 11 बजे वह बाइक से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी वह शहरोज के पास पहुंचा था कि गोरखपुर से मऊ की तरफ जा रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रवि नीचे आ गिरा हेलमेट न पहने होने के चलते सर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी, जिससे उसे एक साल की एक बच्ची है। घटना की सूचना मिलने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed