फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A young man returning after delivering khichdi to his aunt was crushed to death by a trailer, his friend injured.

Mau News: बुआ को खिचड़ी पहुंचाकर लौट रहे युवक की ट्रेलर से कुचल कर मौत, दोस्त घायल

Thu, 15 Jan 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
A young man returning after delivering khichdi to his aunt was crushed to death by a trailer, his friend injured.
मृतक बृजेश कुमार प्रजापति।फाइल फोटो
घोसी कोतवाली क्षेत्र के सहकारी चीनी मिल के पास बुधवार की रात 10 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। दुर्घटना में बृजेश प्रजापति (22) की घटनास्थल पर मौत हो गई। दोस्त अखिलेश यादव (21) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बृजेश अपनी बुआ को खिचड़ी पहुंचाकर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेजवा दिया।
घोसी कोतवाली के बड़ागांव निवासी बृजेश प्रजापति गांव निवासी दोस्त अखिलेश यादव को लेकर बुधवार की शाम छह बजे बाइक से बुआ को खिचड़ी पहुंचाने कोतवाली क्षेत्र के चिउंटीडाड़ गए थे।
विज्ञापन

खाना खाकर रात में घर के लिए निकले थे। रात करीब 10 बजे चीनी मिल के पास पहुंचे थे, तभी दोहरीघाट की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बृजेश दाएं तरफ गिर गए और ट्रेलर रौंदते हुए भाग गया, जबकि अखिलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल पर गन्ना तौल कराने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसानों ने पुलिस को सूचना दी। भाई अमित प्रजापति ने बताया कि बृजेश बैंकाक रहकर काम करते थे। 11 जनवरी 2025 से वो घर पर ही थे।
छह फरवरी को बहन का तिलक और 12 फरवरी को शादी है। इसी की तैयारी में पूरा परिवार लगा हुआ था। बृजेश पांच भाईयों में सबसे छोटे थे, पांच बहनों में चार की शादी हो चुकी है।
कोतवली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे वाहन की पहचान की जा सके।

प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से अक्सर होते हैं हादसे
धरौली ग्राम पंचायत में पड़ने वाले चीनी मिल के पास मुख्य मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। शाम होते ही अंधेरा होने से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सुनसान जगह पर वाहनों की रफ्तार अधिक रहती है और दूसरे में अंधेरा। बीते साल रात के समय करीब पांच साइकिल सवार दुर्घटना में घायल हो चुके हैं। ट्रेलर और प्राइवेट बस के कुचलने से महिला सहित चार की मौत हो चुकी है।


नौ घंटे पहले उसी जगह दुर्घटना में घायल हुआ था युवक

बुधवार की दोपहर करीब दो बजे चीनी मिल के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर बाइक में टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में मुताबिक घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला निवासी करन (20) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया था। वह आधार कार्ड बनवाकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed